Breaking News

सरदार बल्लभ भाई पटेल की 152 वीं जयन्ती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय एकता सदभावना बाइक मार्च यात्रा सम्पन्न

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा।  सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती की पूर्व संध्या पर बांदा में राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश देने के उद्देश्य से भव्य बाइक मार्च का आयोजन किया गया। पटेल सेवा संस्थान एवं बुंदेलखंड कूर्मि कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

बाइक मार्च की शुरुआत शहर के क्योटरा स्थित मुक्ति धाम रोड पर बने पटेल सेवा संस्थान परिसर से हुई। यहां से बाइक सवारों का काफिला विभिन्न मार्गों से होते हुए नरैनी रोड स्थित सरदार पटेल ऑक्सीजन पार्क पहुंचा। यहां सरदार वल्लभभाई पटेल की स्मृति में पुष्प अर्पित किए गए और दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर बुंदेलखंड की पारंपरिक लोकसंस्कृति की झलक भी देखने को मिली। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दीवारी लोकनृत्य कलाकार रमेश पाल के बच्चों ने शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

इस आयोजन में पूर्व सांसद आरके पटेल, जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह, नीरज प्रजापति, पटेल सेवा संस्थान के अध्यक्ष मुंगी प्रसाद पटेल सहित संस्थान की कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे। वहीं बुंदेलखंड कूर्मि क्षत्रिय कल्याण समिति की ओर से कार्यक्रम संयोजक रमेश पटेल, महेंद्र पटेल सहित कई वरिष्ठ लोगों ने सहभागिता की।

इसके अलावा समाजसेवी अमितेंद्र पटेल, अर्चना पटेल, चंद्रसेन सिंह समेत सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। बाइक मार्च में शामिल लोगों ने सरदार पटेल के विचारों को आत्मसात करने और समाज में एकता, भाईचारे तथा सद्भावना बनाए रखने का संदेश दिया।

About NW-Editor

Check Also

प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ; 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। समालखा में प्रेम, सादगी, समानता और आध्यात्मिक एकता का अनूठा उदाहरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *