Breaking News

जमीन विवाद में पिता पर चली गोली, बेटा और साला गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, बांदा। बबेरू थाना क्षेत्र में पारिवारिक और जमीन संबंधी विवाद को लेकर एक व्यक्ति को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में घायल व्यक्ति का बेटा और साला शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, ग्राम मुरवल निवासी महादेव पुत्र रामाधार ने थाना बबेरू में शिकायत दर्ज कराई थी कि 28 अक्टूबर 2026 की शाम उनके बेटे शिवा और साले कामता ने पारिवारिक एवं जमीन के विवाद को लेकर जान से मारने की नीयत से उन पर तमंचे से गोली चला दी। गोली लगने से महादेव गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही बबेरू पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया।

इसी क्रम में 29 अक्टूबर की रात गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गैस एजेंसी से आगे तुर्की तालाब के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए।

गिरफ्तार आरोपी

  1. कामता पुत्र शंकर निवासी ग्राम मुरवल, थाना बबेरू, जनपद बांदा।
  2. शिवा पुत्र महादेव निवासी ग्राम मुरवल, थाना बबेरू, जनपद बांदा।

इस मामले में थाना बबेरू में मु0अ0सं0 357/26 के तहत धारा 109(1), 352, 45, 3(5) बीएनएस तथा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

कार्रवाई करने वाली टीम में मुरवल चौकी प्रभारी शैलेश यादव, कांस्टेबल इंद्रजीत और कांस्टेबल कर्मवीर यादव शामिल रहे।

About NW-Editor

Check Also

प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ; 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। समालखा में प्रेम, सादगी, समानता और आध्यात्मिक एकता का अनूठा उदाहरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *