Breaking News

महिला बंदियों समेत 62 लोगों को दिए कंबल

– रेडक्रास चेयरमैन का कंबल वितरण अभियान लगातार जारी
– महिला बंदियों को कंबल वितरित करते रेडक्रास चेयरमैन।
फतेहपुर। बढ़ती शीतलहर व सर्दी के प्रकोप से किसी को कोई परेशानी न हो इस भाव से पूर्व वर्षों की भांति पुनः शनिवार को इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के संयोजकत्व में चेयरमैन व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने चिन्हित अतिजरूरतमंद बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगजनों व जिला कारागार में महिला बंदियों को कंबल वितरण किया। डॉ अनुराग ने जिला कारागार में महिला बंदियों के लिए 20, नई तहसील चौराहा में 6, सिविल लाइंस में 6, लोधीपुरवा में 11, अस्ती में 5, गड़रियनपुरवा में 6, नासिरपीर में 8 कुल 62 कम्बल वितरित किए। डॉ अनुराग ने बताया कि अभी अन्य वार्डों में भी चिन्हित कर कंबल प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर कार्यकारिणी सदस्य स्मिता सिंह, आजीवन सदस्य रीता सिंह तोमर, प्रेमचंद मौर्य, सिविल लाइंस सभासद विनय तिवारी, अस्ती सभासद पुष्पराज पटेल, अन्नू सविता, प्रमुख सहयोगी चैतन्य कुमार उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

बकरी चोर गैंग से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल

– आठ बकरी चोर गिरफ्तार, तीन चार पहिया वाहन समेत 58100 रूपए नगदी बरामद – …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *