Breaking News

सार्फ फाउंडेशन द्वारा प्रतिष्ठित हस्तियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

(ताहिर हुसैन हाशमी)
प्रयागराज/लखनऊ प्रयागराज की प्रतिष्ठित संस्था सार्फ (SARF) फाउंडेशन द्वारा,सिविल लाइंस स्थित एक होटल में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.जिसमें शहर की विभिन्न विधाओं में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रमुख हस्तियों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीयूष कांत मिश्रा(डी.आई.जी.) होमगार्ड्स,जी.डी. तिवारी निदेशक फॉरेन फंड एसोसिएशन,डॉ. सोनिया सिंह निदेशक (नारायण स्वरूप हॉस्पिटल),निशीथ वर्मा सिटीजन हाउसिंग तथा अमित पांडेय (डिविजनल कमांडेंट, होमगार्ड)उपस्थित हुए। इस अवसर पर प्रसिद्ध साहित्यकार/शायर,फिल्म निर्माता एवं निर्देशक डॉ.तौकीर ज़ैदी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। डॉ.ज़ैदी ने हिंदी एवं उर्दू साहित्य को समृद्ध करते हुए,लगभग दस महत्वपूर्ण पुस्तकों की रचना की है.तथा कई सफल फिल्मों का निर्माण एवं निर्देशन भी किया है।डॉ.ज़ैदी ने उर्दू शायरी में श्रीभागवतगीता के 700 श्लोकों को लगभग 8000 उर्दू पंक्तियों में रूपांतरित कर एक अद्वितीय कीर्तिमान स्थापित किया है.जिसे उत्तर प्रदेश सरकार की उर्दू अकादमी द्वारा अनुमोदित कर आर्थिक सहयोग के साथ प्रकाशित कराया गया। सम्मान प्राप्त करने वालों में अभिलाष नारायण(अभिनय),उदयचंद्र परदेसी(लोकगायन), दलीप चौरसिया (समाज सेवा),राकेश वर्मा(संस्कृति विभाग),डॉ.तौकीर ज़ैदी(प्रसिद्ध गीतकार एवं शायर),राजेश वर्मा(डाक विभाग),अतिया नूर (शायरा),रमा मंत्रोस (लोकगायन),एम. गुलरेज(फिल्म पत्रकारिता एवं फिलेटली),मनोज गोस्वामी (सिनेमेटोग्राफर),भोला सिंह(साहित्य),नवनीत श्रीवास्तव(अभिनय), डिप्टी गौतम तथा निर्देशक राकेश वर्मा (रंगकर्मी)विशेष रूप से उल्लेखनीय रहे।सभी को सार्फ लेजेंडरी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। मुंबई से विशेष रूप से आये हुए रवि इलाहाबादी को प्रयाग गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन संस्था के अध्यक्ष एवं फिल्म निर्देशक राकेश श्रीवास्तव ने किया. कार्यक्रम में उपस्थित संस्था की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया।कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक कुमार नारायण द्वारा उपस्थित लोगों को धन्यवाद प्रस्तुत किया गया।

About NW-Editor

Check Also

18 दिन में 84 जगह धंसा यूपी का सबसे महंगा एक्सप्रेसवे, NHAI ने निर्माण कंपनी पर की कार्रवाई

-₹4700 करोड़ की लागत से बने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर लगातार मरम्मत, IIT खड़गपुर करेगी जांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *