Breaking News

शादी से मुकरने पर टूटा किशोरी का दिल, जहरीला पदार्थ खाने से उपचार के दौरान मौत

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा।

कालिंजर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़े एक मामले में 16 वर्षीय किशोरी की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान किशोरी ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।

जानकारी के मुताबिक, किशोरी ने बृहस्पतिवार शाम जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

शादी को लेकर चल रही थी बातचीत

परिजनों के अनुसार, किशोरी का एक युवक से प्रेम प्रसंग था। युवक का उसके घर आना-जाना भी था और बताया जा रहा है कि दोनों की शादी को लेकर बातचीत चल रही थी। दीपावली के अवसर पर शादी के संबंध में बातचीत करने की योजना भी बनाई गई थी।

आरोप है कि बृहस्पतिवार को किशोरी ने युवक को फोन किया, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की। बाद में युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसी बात से आहत होकर किशोरी द्वारा जहरीला पदार्थ खाने की बात सामने आई है।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान किशोरी की मौत होने पर चिकित्सकों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।

About NW-Editor

Check Also

खाद न मिलने पर किसानों ने बबेरू-बांदा रोड पर किया चक्का जाम; मौके पर पहुंचे सपा विधायक विशंभर यादव

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। खाद की किल्लत से जूझ रहे किसानों का आक्रोश आखिरकार सड़क पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *