Breaking News

बांदा में त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट, पटाखा दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था परखी

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। त्योहारों के मद्देनजर जिले में पटाखों की दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी अमित आसेरी और पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने पंडित जेएन डिग्री कॉलेज मैदान और जीआईसी मैदान में संचालित पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानों में अग्निशमन सुरक्षा के इंतजामों का जायजा लिया। साथ ही दुकानदारों के लाइसेंस और सुरक्षा से संबंधित जरूरी व्यवस्थाओं की जांच की। अधिकारियों ने दुकानदारों को निर्देश दिए कि निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करें और दुकानों में आग बुझाने के पर्याप्त उपकरण उपलब्ध रखें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पटाखों की बिक्री के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, ताकि किसी अप्रिय घटना की आशंका को रोका जा सके। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

खाद न मिलने पर किसानों ने बबेरू-बांदा रोड पर किया चक्का जाम; मौके पर पहुंचे सपा विधायक विशंभर यादव

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। खाद की किल्लत से जूझ रहे किसानों का आक्रोश आखिरकार सड़क पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *