Breaking News

फतेहपुर के युवाओं के लिए नौकरी पाने का मौका, रोजगार मेले में 15 से ज्यादा कंपनियां करेंगी भर्ती

फतेहपुर। जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 14 नवंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। सेवायोजन विभाग एवं उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिलाधिकारी की अनुमति से जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से यह मेला पंडित दीनदयाल उपाध्याय शुक्ल महाविद्यालय, जगतपुर आदिल, थाना हुसेनगंज में आयोजित होगा। रोजगार मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में प्रदेश एवं जनपद स्तर की 15 से अधिक प्रतिष्ठित निजी कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। ये कंपनियां विभिन्न पदों पर युवाओं का साक्षात्कार लेकर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। इस रोजगार मेले के माध्यम से जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का सेवायोजन विभाग के रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है। पंजीकरण एवं रोजगार मेले से संबंधित अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय के दूरभाष नंबर 05180-298602 पर संपर्क कर सकते हैं।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर के परिषदीय स्कूलों में बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान, मिड-डे मील में जुड़ेगा सूजी का हलवा

धाता, फतेहपुर। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के पोषण और शारीरिक एवं मानसिक विकास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *