Breaking News

फतेहपुर में मतदाता सूची दुरुस्त करने की तैयारी तेज, 18 साल के युवाओं को मिलेगा वोटर बनने का मौका

फतेहपुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों के तहत शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में ईसीआई नेट के संचालन को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और पोर्टल के संचालन की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यशाला में उपजिलाधिकारी सदर पिनाक पानी द्विवेदी ने प्रोजेक्टर के माध्यम से ईसीआई नेट पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया समझाई। इसके साथ ही फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 के निस्तारण की जानकारी दी। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा अग्रसारित किए गए आवेदनों की जांच एवं उनके सत्यापन की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से बताया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के साथ नो मैपिंग डेटा का सही सूची से मिलान किया जाए। संबंधित बीएलओ ऐसे मतदाताओं से संपर्क कर उनका फॉर्म-6 भरवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी पात्र युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएं।

डीएम ने स्पष्ट किया कि इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अब तक सभी विधानसभा क्षेत्रों में भरे गए फॉर्म-6 की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

कार्यशाला में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), सभी एआरओ, ईआरओ, सुपरवाइजर, बीएलओ सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर के परिषदीय स्कूलों में बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान, मिड-डे मील में जुड़ेगा सूजी का हलवा

धाता, फतेहपुर। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के पोषण और शारीरिक एवं मानसिक विकास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *