Breaking News

फतेहपुर के परिषदीय स्कूलों में बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान, मिड-डे मील में जुड़ेगा सूजी का हलवा

धाता, फतेहपुर। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के पोषण और शारीरिक एवं मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए मध्याह्न भोजन योजना के तहत विशेष पोषण व्यवस्था शुरू की गई है। इसके अंतर्गत नवंबर माह से प्रत्येक शुक्रवार को बच्चों को मध्याह्न भोजन के साथ सूजी का मीठा या नमकीन हलवा भी दिया जाएगा। यह व्यवस्था प्रयोग के तौर पर नवंबर से फरवरी तक लागू रहेगी। इसी क्रम में शुक्रवार को जिले के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को तहरी के साथ सूजी का मीठा हलवा परोसा गया।

विभाग की ओर से निर्धारित व्यवस्था के अनुसार महीने के पहले और तीसरे शुक्रवार को तहरी के साथ सूजी का मीठा हलवा तथा दूसरे और चौथे शुक्रवार को सूजी का नमकीन हलवा दिया जाएगा। प्रत्येक बच्चे के लिए 30 ग्राम सूजी से हलवा तैयार किया जाएगा।

इस पहल का उद्देश्य बच्चों को नियमित मध्याह्न भोजन के साथ अतिरिक्त पोषण उपलब्ध कराना है, जिससे उनके स्वास्थ्य और शारीरिक विकास को बेहतर बनाया जा सके।

खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से शुरू की गई विशेष पोषण व्यवस्था का सभी विद्यालयों में अनिवार्य रूप से पालन कराया जाएगा। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में ऑपरेशन कन्विक्शन का असर, 2017 के मारपीट मामले में आरोपी दोषी करार

फतेहपुर। अपराधियों को सजा दिलाने और आपराधिक मामलों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *