Breaking News

भाजपा नेता प्रवीण सिंह ने बांटी खुशियां , लगभग 20 हजार दीपावली किटों का किया वितरण

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बाँदा। दीपावली का पर्व केवल रोशनी और उत्सव का नहीं, बल्कि खुशियां बांटने, आपसी प्रेम और सामाजिक समरसता का संदेश देने का भी पर्व है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन के संस्थापक एवं युवा भाजपा नेता श्री प्रवीण सिंह के नेतृत्व में एक व्यापक दीपावली किट वितरण अभियान चलाया गया।

यह पहल देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के ‘स्वदेशी अपनाओ’ अभियान से प्रेरित है। अभियान के अंतर्गत बाँदा सदर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों, मोहल्लों एवं दूर-दराज की बस्तियों तक पहुंचकर लगभग 20 हजार दीपावली किटों का वितरण किया गया।

इस विशेष अभियान के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक दीपावली की खुशियां पहुंचाने का प्रयास किया गया। श्री प्रवीण सिंह ने स्वयं विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों से मुलाकात की और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। अभियान के दौरान झील का पुरवा, जरैली कोठी, मुक्ति धाम, खुटला, मरही माता एवं चमरोड़ी सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में निर्धारित रूट के अनुसार किट वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त विधानसभा क्षेत्र के अन्य वार्डों एवं दूरस्थ बस्तियों में भी कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर दीपावली किट वितरित कीं।

दीपावली किट में स्थानीय कुम्हारों द्वारा तैयार किए गए मिट्टी के दीपकों (दीयों) को विशेष स्थान दिया गया, ताकि प्रधानमंत्री जी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘स्वदेशी अभियान’ को मजबूती मिल सके। इस पहल का उद्देश्य दीपावली पर स्वदेशी परंपरा को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ स्थानीय कारीगरों और कुम्हारों की आजीविका को सीधा संबल प्रदान करना है।

इस अवसर पर प्रवीण सिंह ने कहा कि दीपावली का वास्तविक आनंद तभी है, जब हमारे आसपास का प्रत्येक परिवार इस पर्व की खुशियों में सहभागी बने। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के आत्मनिर्भर भारत एवं स्वदेशी अभियान का उद्देश्य समाज के हर हाथ को काम और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना है। मिट्टी के दीपक हमारी संस्कृति, परंपरा और स्वदेशी भावना के प्रतीक हैं। हमें स्थानीय उत्पादों को अपनाकर अपने क्षेत्र के मेहनती कारीगरों के जीवन में भी खुशियों का उजाला लाना चाहिए।

कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बाँदा श्रीमती विनोद जैन, भाजपा जिला मंत्री बाँदा श्री श्याम बाबू पाल जी किशन बाबू गुप्ता जी ( वरिष्ठ भाजपा नेता ) दिलीप गुप्ता जी ( निवर्तमान कार्यालय प्रभारी भाजपा बाँदा ) चन्द्र भान शुक्ला जी, हिमांशु सिंह जी संत शरण अवस्थी जी सौरभ शुक्ला, अतुल साहू प्रशांत सिंह जी हिमांशु साहू जी, शशांक सिंह, गौतम श्रीवास्तव, कार्तिक निगम हर्षित, omnarayan सैनी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस अभियान में सहभागिता निभाते हुए क्षेत्रवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

इस व्यापक अभियान में बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन के समर्पित सदस्यों एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यकर्ताओं ने विभिन्न वार्डों और दूर-दराज की बस्तियों तक पहुंचकर अत्यंत व्यवस्थित रूप से किट वितरण सुनिश्चित किया।

प्रवीण सिंह की इस सामाजिक पहल के माध्यम से क्षेत्र में यह संदेश दिया गया कि त्योहारों की असली खूबसूरती केवल अपने घर को रोशन करने में नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी के संकल्प के साथ दूसरों के जीवन में भी खुशियों का दीप जलाने में है।

About NW-Editor

Check Also

बांदा में राशन की कालाबाजारी का मामला उजागर, 113 क्विंटल से अधिक खाद्यान्न का हिसाब गायब; पवई के कोटेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज

न्यूज़ वाणी ब्यूरो अतर्रा ,बांदा।  जनपद में सरकारी राशन वितरण व्यवस्था में गड़बड़ी का मामला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *