Breaking News

पटाखा बाजारों में पहुंचे डीएम और एसपी, सुरक्षा इंतजामों का लिया जायजा; नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई की चेतावनी

फतेहपुर  न्यूज़ वाणी। दीपावली पर्व के मद्देनजर जनपद में पटाखों की बिक्री के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने शनिवार को विभिन्न पटाखा बिक्री स्थलों का औचक निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने महात्मा गांधी पीजी कॉलेज, मोदी ग्राउंड राधानगर तथा बिंदकी में पल्लवी रिजॉर्ट के सामने स्थापित पटाखा बाजारों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं अग्निशमन व्यवस्थाओं की हकीकत परखी।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानों पर अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और उनकी कार्यशीलता, आग बुझाने के लिए पानी की पर्याप्त व्यवस्था, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के इंतजाम तथा दुकानों के बीच निर्धारित दूरी सहित विभिन्न सुरक्षा मानकों की जांच की।

जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने दुकानदारों को निर्देश दिए कि पटाखों की बिक्री एवं भंडारण निर्धारित नियमों और लाइसेंस की शर्तों के अनुरूप ही किया जाए। सभी दुकानों पर अग्निशमन उपकरण एवं पानी की पर्याप्त व्यवस्था अनिवार्य रूप से रखी जाए। सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पटाखा बाजारों में सतर्कता बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अधिकारियों को पटाखा बिक्री स्थलों की नियमित निगरानी करने और आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

About NW-Editor

Check Also

त्योहारों पर स्वास्थ्य सेवाओं की रहेगी कड़ी निगरानी, फतेहपुर के अस्पतालों में डॉक्टरों की 24 घंटे तैनाती

फतेहपुर। दीपावली, छठ पूजा और आगामी त्योहारों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *