Breaking News

त्योहारों पर स्वास्थ्य सेवाओं की रहेगी कड़ी निगरानी, फतेहपुर के अस्पतालों में डॉक्टरों की 24 घंटे तैनाती

फतेहपुर। दीपावली, छठ पूजा और आगामी त्योहारों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) ने जिले के सभी सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) को 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं।

निर्देशों के अनुसार, चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की रोस्टरवार ड्यूटी लगाई जाएगी। सभी स्वास्थ्यकर्मियों को मुख्यालय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा गया है। आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए 108 और एलएस एंबुलेंस सेवाएं भी पूरी तरह क्रियाशील रहेंगी।

अस्पतालों में जीवनरक्षक दवाओं, एंटी रेबीज वैक्सीन, एंटी स्नेक वेनम (सांप के काटने पर दी जाने वाली दवा) और अन्य जरूरी चिकित्सा सामग्री का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए गए हैं। दीपावली पर आतिशबाजी के कारण होने वाली जलने की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए ट्रॉमा सेंटर और बर्न केयर की व्यवस्थाएं भी दुरुस्त रखने को कहा गया है।

इसके अलावा ऑक्सीजन, एक्स-रे, पैथोलॉजी जांच, स्वच्छ पेयजल, बिजली और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पोस्टमार्टम सेवाएं भी 24 घंटे संचालित रहेंगी।

सीएमओ ने स्पष्ट किया कि मरीजों को उपचार के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। लापरवाही सामने आने पर संबंधित इकाई प्रभारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

आपातकालीन सहायता के लिए लोग 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम नंबर 8707723308 और 8005192654 पर भी सूचना दी जा सकती है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में ऑपरेशन कन्विक्शन का असर, 2017 के मारपीट मामले में आरोपी दोषी करार

फतेहपुर। अपराधियों को सजा दिलाने और आपराधिक मामलों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *