Breaking News

सेना दिवस पर आर्मी ट्रेनिंग सेंटर ने निकाली रैली

– भारत माता की जय व सेना के सम्मान में जैसे लगाए जोशीले नारे
– सेना दिवस पर रैली निकालते एकेडमी के छात्र।
फतेहपुर। सेना दिवस पर वीरांगना स्पोर्ट एकेडमी आर्मी ट्रेनिंग सेंटर की ओर से शहर में भव्य देशभक्ति रैली का आयोजन किया गया। देशभक्ति के नारों और संदेशों से सजी यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। जिसमें राष्ट्रप्रेम और भारतीय सेना के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया। रैली में वीरांगना स्पोर्ट एकेडमी के साथ-साथ उसकी दूसरी शाखा दूजी देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज के कैडेट्स ने अनुशासन और जोश के साथ भाग लिया। कैडेट्स हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय और सेना के सम्मान में जैसे नारों के साथ आगे बढ़ते नजर आए। रैली को सागर ग्रुप के चेयरमैन अशोक मौर्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एकेडमी के चेयरमैन अभिनेष मौर्य ने कहा कि सेना दिवस पर आयोजित यह रैली युवाओं को देश सेवा, अनुशासन और बलिदान की भावना से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के प्रति सम्मान प्रकट करना और नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जागृत करना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए उनकी संस्था लगातार काम कर रही है बच्चों को सेना हेतु निःशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग दी जाती है। देशभक्ति रैली को लेकर कैडेट्स के साथ-साथ शहरवासियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला और लोगों ने जगह-जगह रैली का स्वागत कर भारतीय सेना के शौर्य को नमन किया।

About NW-Editor

Check Also

वृद्धाश्रम में रोजगार की पहल, बुजुर्ग बने आत्मनिर्भर

– अगरबत्ती-मोमबत्ती से आत्मनिर्भरता की राह पर वृद्ध – स्टालों का अवलोकन करते पूर्व विधायक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *