Breaking News

साप्ताहिक बंदी का कड़ाई से अनुपालन कराने की मांग

– उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन
– ज्ञापन देने के लिए खड़े व्यापारी नेता।
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने साप्ताहिक बंदी का जिले में कड़ाई से अनुपालन कराए जाने की मांग को लेकर अपर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। दिए गए ज्ञापन में जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद मिश्र ने बताया कि जिले में किसी भी स्थान पर साप्ताहिक बंदी नहीं हो रही है। जिससे व्यापारी वर्ग जिसे सप्ताह में एक दिन अपने जरूरी कार्य निपटाने हेतु समय नहीं मिल पा रहा है। जिले में साप्ताहिक बंदी का दिन पूर्व में ही निर्धारित किया गया है लेकिन श्रम विभाग की लापरवाही के कारण बंदी का पालन पूर्णतः नहीं हो पा रहा है। कहा कि साप्ताहिक बंदी के दिन व्यापारी अपने प्रतिष्ठान को खोलता है तो बंद दुकानों के ग्राहक का अन्य प्रतिष्ठान में जाना स्वाभाविक हो जाता है जिस कारण न चाहते हुए भी सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठान खोल देते हैं। इसमें श्रम विभाग द्वारा बंदी के दिन सभी बाजारों का निरीक्षण करना अत्यंत आवश्यक है। मांग किया कि समस्या को संज्ञान में रखते हुए पूरे जिले में साप्ताहिक बंदी का कड़ाई से पालन करवाया जाए। साथ ही संबंधित श्रम विभाग के अधिकारियों को निरीक्षण करने के निर्देश दिए जाएं। इस मौके पर बिंदा प्रसाद अग्रहरि, दयाशंकर गुप्ता, कुंवारे सिंह, हिदायतुल्लाह उर्फ सईद खां आदि मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में खेत में काम कर रही महिला को जहरीले सांप ने डसा, हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज रेफर

फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के हसनपुर ऐरायां गांव में मंगलवार सुबह खेत गई 60 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *