Breaking News

अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बुजुर्ग ने रास्ते में तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम

फतेहपुर। तीन दिन पूर्व नलकूप से घर लौट रहे 62 वर्षीय बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की शुक्रवार को कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

बताते चलें कि गाजीपुर थाना क्षेत्र के खलसेनपुर गांव निवासी स्वर्गीय शिवभजन के पुत्र भगवत प्रसाद 29 अक्टूबर को नलकूप से घर वापस लौट रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां एक दिन इलाज के बाद हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें कानपुर ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About NW-Editor

Check Also

खेत में काम करते समय सर्पदंश का शिकार हुई किशोरी, एक सप्ताह बाद अस्पताल में मौत

फतेहपुर। खेत में काम कर रही 13 वर्षीय किशोरी को आठ दिन पहले जहरीले सांप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *