Breaking News

फतेहपुर के राजकीय आईटीआई संस्थानों में प्रवेश का सुनहरा मौका, 15 नवंबर तक वॉक-इन प्रक्रिया से होंगे दाखिले

फतेहपुर,  न्यूज़ वाणी।  जनपद के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश पाने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है। आईटीआई में एससीवीटी के अंतर्गत संचालित विभिन्न व्यवसायों की रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 15 नवंबर 2026 तक वॉक-इन प्रक्रिया के माध्यम से दाखिला ले सकते हैं।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, जनपद के सभी राजकीय आईटीआई संस्थानों में एससीवीटी व्यवसायों की खाली सीटों को भरने के लिए प्रवेश प्रक्रिया संचालित की जा रही है। इसके तहत अभ्यर्थियों को किसी लंबी प्रक्रिया के बजाय संबंधित संस्थान में स्वयं उपस्थित होकर रिक्त सीटों के सापेक्ष आवेदन करने का अवसर दिया गया है।

प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी अपने नजदीकी राजकीय आईटीआई संस्थान में पहुंचकर उपलब्ध व्यवसायों और रिक्त सीटों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन और प्रवेश की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। इस दिन दोपहर तीन बजे तक ही प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

आईटीआई प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय से संबंधित संस्थान पहुंचकर आवेदन करें और तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त करने के इस अवसर का लाभ उठाएं।

About NW-Editor

Check Also

खेत में काम करते समय सर्पदंश का शिकार हुई किशोरी, एक सप्ताह बाद अस्पताल में मौत

फतेहपुर। खेत में काम कर रही 13 वर्षीय किशोरी को आठ दिन पहले जहरीले सांप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *