Breaking News

अन्नपूर्णा भवन का निर्माण रोकने का आरोप, प्रधान ने डीएम से लगाई गुहार

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। नरैनी विकासखंड की ग्राम पंचायत आऊ में अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कार्य विवाद के चलते अधूरा पड़ा है। ग्राम प्रधान मीना देवी ने गांव के कुछ लोगों पर निर्माण कार्य में बाधा डालने और मजदूरों को काम से भगाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर भवन का निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है।

ग्राम प्रधान द्वारा जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार, उन्होंने 19 सितंबर 2026 को तहसील अतर्रा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी के समक्ष अन्नपूर्णा भवन का निर्माण पूरा कराने की मांग उठाई थी। इस पर अधिकारियों को निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए थे।

प्रधान का आरोप है कि 5 अक्टूबर 2026 को जब निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराया गया तो गांव के गोपाल त्रिपाठी, श्रीकांत त्रिपाठी, गोविंद त्रिपाठी और आनंदराम त्रिपाठी ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए मजदूरों को वहां से भगा दिया। इसके चलते निर्माण कार्य फिर से बंद हो गया।

मामले की शिकायत उपजिलाधिकारी अतर्रा और थानाध्यक्ष अतर्रा से भी की गई, लेकिन प्रधान का कहना है कि अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने बताया कि एसडीएम की ओर से जांच कराकर निर्माण कार्य पूरा कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन पुलिस सहयोग के अभाव में काम शुरू कराना मुश्किल हो रहा है।

ग्राम प्रधान मीना देवी ने जिलाधिकारी से मामले में हस्तक्षेप करने, निर्माण कार्य में बाधा डालने के आरोपों की जांच कराने और आवश्यक प्रशासनिक एवं पुलिस सहयोग उपलब्ध कराकर अन्नपूर्णा भवन का निर्माण पूरा कराने की मांग की है।

About NW-Editor

Check Also

बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिवार ने डीएम एसपी से लगाई गुहार

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, बांदा। फतेहगंज थाना क्षेत्र के करमाडांडी गांव निवासी आशीष सेन की मौत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *