महाराष्ट्र में बीएमसी चुनाव से पहले सियासी पारा हाई है. वोटिंग के लिए अब महज 4 दिनों का ही समय बचा हुआ है. ऐसे में तमाम राजनीतिक दलों की तरफ से तीखी बयानबाजी देखने को मिल रही है. इसी कड़ी शिवसेना उद्धव गुट के चीफ उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि अगर बाल ठाकरे ने बीजेपी को खाना नहीं खिलाया होतो वो वह कुपोषण के कारण ही मर जाती.उनका यह बयान बीजेपी नेता रावसाहेब दानवे के बयान का पलटवार माना जा रहा है. BJP नेता रावसाहेब दानवे ने पहले कहा था कि “हर राजनीतिक पार्टी ने हमारी थाली से खाया है”, जिसका मतलब था कि सभी राजनीतिक पार्टियों को किसी न किसी समय BJP से मदद मिली है.

News Wani