Breaking News

तेज तूफान ने सब कुछ किया तहस नहस गरज और पानी के साथ तेज हवाओं ने पेडो को किया धरासायी

– तूफान से गिरा आम पेड।
फतेहपुर। रविवार को सायंकाल करीब साढ़े चार आये आंधी-तूफान ने ललौली थाना के रसूलपुर गांव में तबाही मचा दी। आधा घंटा के इस मंजर से ग्रामीणों में दहशत भर गई। दर्जनों पेड़ जड़ से उखड़ गए तो कुछ घरों में पड़ी टीन शेड की चादरें उड़ गई। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से नुकसान का मूल्यांकन करा कर मुआवजा देने की मांग किया है। जानकारी के अनुसार बहुआ ब्लॉक के सुजानपुर तथा उसके आस-पास के क्षेत्र में रविवार को शाम 4 बजे चली आंधी और तूफान में कई आम से लदे पेड़ जमीन से उखड़ कर धराशाई हो गए। गांव के अंदर कई नीम के पेड़ भी लोगों के घरों में गिरे हैं। सुजानपुर में आवासीय घरों के ऊपर पेड़ों के गिरने से घरों की छत और दीवारे क्षतिग्रस्त हुई हैं। करीब बीस मिनट तक चले इस तूफान ने सब कुछ तहस-नहस कर दिया है। लोगों ने किसी तरह जान बचाई। हालांकि इतना सब होने के बावजूद भी किसी तरह की यहां जनहानि की नहीं हुई है, परंतु लोगों का नुकसान काफी मात्रा में हुआ है। वही कई हरे पेड धरासाई हो गये। कई लोगो के मकानो पर पेड गिरने से मकान भी क्षतिग्रस्त हो गये है। ग्राम प्रधान हेमलता पटेल ने मौके मे पहुंच कर जानकारी दी तथा ज़िला प्रशासन से दैवीय आपदा के अंर्तगत यहां हुए नुकसान का सर्वे कर ग्रामवासियों को आर्थिक राहत दिलाने की मांग की है।

About NW-Editor

Check Also

अपना दल (एस) बूथ स्तर तक संगठन को करेगा मजबूत मासिक बैठक में कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित

– कार्यकर्ताओ को सम्मानित करते मुख्य अतिथि। फतेहपुर। अपनादल (एस) की बैठक संगठन मजबूती पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *