Breaking News

ठगी पीड़ितों का धरना 253वंे दिन भी जारी सेना के लिए करेंगे रक्तदान 4 जून को होगा देशव्यापी आंदोलन

– नहर कालोनी में बैठे ठगी पीडित।
फ़तेहपुर। निवेशक़  के भुगतान के लिए सरकार के बनाये कानून बर्ड्स एक्ट को लागू करने व कम्पनियों से भुगतान किए जाने के लिए सरकार द्वारा निर्देशित किये जाने की मांग को लेकर ठगी पीड़ितों के संगठन का धरना रामशरन दास की अगुवाई में 253वंे दिन भी जारी रहा। रविवार को नहर कालोनी स्थित धरना स्थल पर ठगी पीड़ित जमा करता परिवार की ओर से निवेशकों के भुगतान की मांग को लेकर विगत 253 दिन से जारी धरना रविवार को भी जारी रहा। नहर कालोनी परिसर में ठगी पीड़ितों के द्वारा धरना दिया जा रहा। धरने में ठगी पीड़ितों ने भारत पाक के संभावित युद्ध जैसे हालातो पर चिंता व्यक्त करते हुए पकिस्तान को देश मे आतंकवाद फैलाने व निर्दाेषों की हत्या करने वाला बताया साथ ही कहाकि 4 जून को उनके संगठन का देशव्यापी आंदोलन होना है जिसमे सरकार से सभी निवेशकों के डूबे हुए भुगतान के लिए सरकार द्वारा बनाये गये कानून को लागू करते हुए भुगतान कि मांग की जायेगी। भारत व पाक के बीच तनाव के दृष्टिगत कहाकि संगठन देश की सेना के साथ है पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिये किसी भी तरह के एक्शन लेने में सेना व सरकार के साथ है। देश के सैनिकों के लिये रक्तदान शिविर के माध्यम से रक्त एकत्र कराया जाएगा। निवेशकों के भुगतान के लिये सरकार द्वारा बनाये गये कानून बड्स एक्ट कानून को लागू किये जाने व एजेंटों की सुरक्षा सुनिश्चजित कराये जाने की मांग किया। इस मौके पर सूराजदीन विश्वकर्मा, रामभवन विश्वकर्मा, प्रदीप वर्मा, दयाराम, विनोद कुमार, राकेश कुमार, अम्बिका प्रसाद, राजकुमार गुप्ता आदि रहे।

About NW-Editor

Check Also

जंगल में पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, गांव में फैली सनसनी

फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के घनघौल गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 57 वर्षीय अधेड़ ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *