Breaking News

दशहरा महोत्सव में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में सट्टन चौराहा में बांटा हलुआ

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा।

बांदा। जिले में विजयादशमी और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर सट्टन चौराहे पर प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं और राहगीरों को रवा का हलवा प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। इसके साथ ही लोगों को शीतल पेयजल भी उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आमजन ने उत्साह के साथ भाग लिया।

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था और मां दुर्गा ने महिषासुर का संहार किया था। उन्होंने कहा कि विजयादशमी का पर्व लोगों को सत्य, सदाचार और सकारात्मक संकल्पों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता की कामना करते हुए कहा कि विजय का यह पर्व हर व्यक्ति के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करे। उन्होंने जनपदवासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

कार्यक्रम में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह एडवोकेट, जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, जिला महासचिव अमित तिवारी, शोएब रिजवी, जिला कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष संतोष कुमार द्विवेदी, सुनील चौरसिया पिप्पी, जिला वक्ता राजेश गुप्ता पप्पू, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, सत्यम सिंह, कुलदीप कुमार, दिव्यांश वर्मा, सभासद इरफान खान, आरती सिंह, शिवपूजन तिवारी, ईशू फैज खान, साद खान, रामनरेश गुप्ता, ओमप्रकाश तिवारी, मंडल अध्यक्ष रज्जाक भाई, गौरव सक्सेना, लालबाबू राजपूत, राजेंद्र दीक्षित, अच्छन खान, इस्लाम भाई, सुखदेव गांधी और अली बख्श सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रसाद और शीतल पेयजल का वितरण कर लोगों के साथ विजयादशमी का पर्व मनाया गया।

About NW-Editor

Check Also

बांदा में भाकियू अराजनैतिक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन – गन्ना मूल्य 500 रुपये करने समेत रखी सात मांगें

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। बांदा। जिले में किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *