Breaking News

नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपाईयों ने मनाया जश्न

नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपाईयों ने मनाया जश्न
– जिलाध्यक्ष समेत पदाधिकारियों ने एक-दूसरे का मुंह कराया मीठा
– पार्टी कार्यालय में एक-दूसरे का मुंह मीठा कराते भाजपाई।
फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नितिन नबीन के निर्वाचित नियुक्त होने के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यालय में ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य व उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह समारोह कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त जोश और उत्साह के साथ मनाया गया जिसमें पार्टी के विभिन्न मोर्चाओं के पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, जिला महामंत्री नीरज सिंह, पुष्पराज पटेल, जिला उपाध्यक्ष अपर्णा सिंह गौतम, अर्चना त्रिपाठी, जिला मंत्री कुलदीप भदौरिया, पुष्पा, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष अमित शिवहरे, किसान मोर्चा अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष जसवंत गिहार, विवेक श्रीवास्तव, शिव प्रसाद त्रिपाठी, कमलेश योगी, सतीश द्विवेदी, अभिषेक श्रीवास्तव, भरत श्रीवास्तव, सुमित द्विवेदी, शुभम तिवारी सहित अन्य कई पदाधिकारी एवं मेहनती कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नितिन नबीन को बधाई दी और पार्टी के उज्जवल भविष्य व संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। ढोल-नगाड़ों की थाप, नारे और उत्साह से पूरा कार्यालय गुंजाएमान रहा। यह कार्यक्रम भाजपा परिवार की एकजुटता और नई नेतृत्व के प्रति विश्वास को दर्शाता है।

About NW-Editor

Check Also

ईद के पर्व को लेकर जिले की पुलिस सतर्क

– कई थाना क्षेत्रों के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में किया पैदल मार्च – मिश्रित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *