Breaking News

सर्व समाज अधिवक्ता संगठन के होली मिलन में उड़ा अबीर-गुलाल

– अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जगनायक व महामंत्री प्रत्याशी अनिल को जिताने का आहवान
– एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की बधाई देते अधिवक्ता।
फतेहपुर। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को सिविल बार हाल में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन सर्व समाज अधिवक्ता संगठन द्वारा किया गया। जिसकी अध्यक्षता केपी सिंह एडवोकेट व संरक्षक बलिराज उमराव ने किया। होली मिलन समारोह में सभी अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे के अबीर गुलाल लगाया। मिष्ठान वितरण हुआ व ठण्डाई का आनंद लेते हुए हाल में ही हो रहे जिला बार चुनाव के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए केपी सिंह एडवोकेट व संरक्षक बलिराज उमराव एडवोकेट ने संयुक्त बयान में कहा कि अध्यक्ष पद पर जगनायक सचान व महामंत्री पद पर अनिल श्रीवास्तव को भारी मतों से जिताना है। उसके लिए सभी अधिवक्ताओं को एकजुट होकर रणनीति बनाई जाएगी। वरिष्ठ अधिवक्ता सूरजबली निषाद, जगदीश, राकेश वर्मा, आफताब अहमद, सपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा कि इन्हीं दोनों अधिवक्ताओं के साथ सर्व समाज की सम्पूर्ण कमेटी को जिताने से ही अधिवक्ताओं का सम्मान सुरक्षित रहेगा। आने वाले समय में नई कमेटी द्वारा बार व कचेहरी का ऐतिहासिक विकास होगा। इस मौके पर अध्यक्ष प्रत्याशी जगनायक सचान, महामंत्री प्रत्याशी अनिल श्रीवास्तव के अलावा शिव विक्रम सिंह, कृष्ण गुप्ता, अजय पटेल, बीडी मौर्या, अमरनाथ कैथल, बचानीलाल, सत्येन्द्र श्रीवास्तव, विनीत श्रीवास्तव, वागीश श्रीवास्तव, बृजेन्द्र यादव, मुलायम सिंह यादव, सुनील उमराव, परीक्षित यादव, इन्द्रजीत यादव, जगदीश मौर्य, प्रदीप खन्ना, अजय श्रीवास्तव, रामसागर कुशवाहा, रामसागर पटेल, कमलेश उमराव, सुनील गुप्ता, सलीम अहमद, अखिलेश मौर्या, अनुपम लोधी, राजकुमार लोधी, संदीप श्रीमाली, सुरेन्द्र कुमार प्रजापति आदि मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

सड़क और पेयजल की मांग को लेकर उद्योग व्यापार मंडल ने सदर विधायक से लगाई गुहार

फतेहपुर। लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) में सड़क निर्माण एवं पेयजल व्यवस्था …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *