Breaking News

फतेहपुर में सड़क सुरक्षा अभियान, इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों को पुलिस ने किया जागरूक

फतेहपुर। यातायात माह नवंबर के तहत सोमवार को जयरामनगर स्थित सुंदर सिंह इंटर कॉलेज में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात बृजमोहन राय के पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी केसरी यादव ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही सुरक्षित यातायात के महत्व को समझाते हुए सभी छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई और जागरूकता सामग्री वितरित की गई।

यातायात पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि जागरूकता और सावधानी बरतने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।

About NW-Editor

Check Also

सूअरों को घर से निकालने को लेकर हुआ विवाद, पड़ोसियों के हमले में बुजुर्ग समेत तीन घायल

फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के बवारा गांव में घर के अंदर सूअर घुसने का विरोध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *