Breaking News

धाता में मछली पालन के लिए तालाबों का आवंटन, नीलामी में 7.5 लाख रुपये की लगी बोली

धाता, फतेहपुर। नगर पंचायत धाता के सभागार में सोमवार को मत्स्य पालन के लिए एक दर्जन से अधिक तालाबों की नीलामी प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान करीब साढ़े सात लाख रुपये की बोली लगाई गई।

नीलामी में सोकाहे तालाब सबसे महंगा रहा। इसकी शुरुआती बोली 40 हजार रुपये से शुरू होकर बढ़ते-बढ़ते 86 हजार रुपये तक पहुंच गई। सबसे अधिक बोली लगाने पर इसका पट्टा विक्रम सिंह को आवंटित किया गया।

नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सरोज की अध्यक्षता में आयोजित नीलामी प्रक्रिया के दौरान नायब तहसीलदार नितिन कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिशासी अधिकारी प्रवींद्र कुमार ने बताया कि कुछ तालाबों की नीलामी अभी शेष है। इनके लिए जल्द ही अगली तिथि निर्धारित की जाएगी।

About NW-Editor

Check Also

बिना पंजीकरण मरीजों का इलाज करने का आरोप, धनवंतरी क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग की नजर

खागा (फतेहपुर)। किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी चौराहे पर असोथर रोड स्थित धनवंतरी क्लीनिक के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *