Breaking News

मौसी के गांव से घर लौटते समय युवक की मौत, सड़क हादसे पर भाई ने उठाए सवाल

फतेहपुर। कानपुर नगर के ग्राम बंगला और जहानाबाद थाना क्षेत्र के अलियापुर बॉर्डर के पास रविवार रात सड़क किनारे एक 22 वर्षीय युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला। कुछ लोगों ने मानवता दिखाते हुए उसे उपचार के लिए जहानाबाद सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, मृतक के भाई ने हादसे को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है।

जानकारी के अनुसार, कानपुर नगर के थाना रेवना क्षेत्र के ग्राम श्रीनगर निवासी चंद्रपाल का पुत्र अमनपाल बाइक से अपनी बड़ी मौसी के घर जहानाबाद थाना क्षेत्र के अलियापुर गांव आया था। रविवार रात वह बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान अलियापुर और बंगला गांव के समीप वह सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा मिला।

मौके पर पहुंचे कुछ लोगों ने उसे उपचार के लिए जहानाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक के बड़े भाई आशीष कुमार ने घटना को सड़क हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस प्रथम दृष्टया इसे सड़क दुर्घटना मान रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।

About NW-Editor

Check Also

बिना पंजीकरण मरीजों का इलाज करने का आरोप, धनवंतरी क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग की नजर

खागा (फतेहपुर)। किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी चौराहे पर असोथर रोड स्थित धनवंतरी क्लीनिक के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *