Breaking News

अवैध खनन और खनिज परिवहन पर डीएम सख्त, जांच चौकियों पर लापरवाही मिलने पर होगी कार्रवाई

महोबा। जनपद में अवैध खनन और खनिजों के गैरकानूनी परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। जिलाधिकारी प्रभाष कुमार ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि खनिज जांच चौकियों से किसी भी संदिग्ध या अवैध परिवहन में शामिल वाहन को बिना जांच के गुजरने न दिया जाए। ड्यूटी में लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन की रोकथाम को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसमें जिले की दोनों खनिज जांच चौकियों पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही कार्यशाला के माध्यम से वाहनों की निगरानी और जांच की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।

डीएम ने निर्देश दिए कि जांच चौकियों से गुजरने वाले खनिज लदे वाहनों की गंभीरता से जांच की जाए। किसी भी संदिग्ध वाहन को आवश्यक दस्तावेजों और अनुमति की पुष्टि किए बिना आगे न जाने दिया जाए। विशेष रूप से बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर कड़ी नजर रखने और नियमों के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें। जांच चौकियों पर नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए और तैनात कर्मचारी अपनी ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी एवं ईमानदारी से निभाएं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध खनन रोकने के अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य खनिजों के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाना और सरकारी राजस्व को होने वाले नुकसान को रोकना है।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व इन्द्र नंदन सिंह, ज्येष्ठ खान अधिकारी आर.बी. सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

सरस्वती विद्या मंदिर में हुआ लोक मंथन कार्यक्रम का भव्य आयोजन; लोकगीतों और कविताओं से सजी साहित्यिक संध्या

महोबा। आल्हा चौक स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अखिल भारतीय साहित्य परिषद महोबा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *