Breaking News

महोबा में 15 हजार रुपये की नकदी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई

महोबा। जिले के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुष्पेन्द्र प्रजापति (26 वर्ष) पुत्र स्वामीदीन निवासी गैलेक्सी गार्डन के पास, शेखूनगर भटीपुरा तथा भारत यादव (39 वर्ष) पुत्र भजनलाल निवासी बालू मील, पठा रोड, शेखूनगर भटीपुरा के रूप में हुई है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी पुष्पेन्द्र प्रजापति के कब्जे से 10 हजार रुपये और भारत यादव के पास से 5 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों के पास से कुल 15 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई।

पुलिस के अनुसार, बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की आवश्यक धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शाहजहां अली, हेड कांस्टेबल अजय कुमार और कांस्टेबल नरेन्द्र कुमार शामिल रहे।

About NW-Editor

Check Also

सरस्वती विद्या मंदिर में हुआ लोक मंथन कार्यक्रम का भव्य आयोजन; लोकगीतों और कविताओं से सजी साहित्यिक संध्या

महोबा। आल्हा चौक स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अखिल भारतीय साहित्य परिषद महोबा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *