फतेहपुर। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत सोमवार को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में जिले के सभी थानों की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों ने जागरूकता अभियान चलाया।
इस दौरान बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और गांवों में चौपाल लगाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस टीमों ने महिला अपराधों की रोकथाम, आत्मरक्षा के उपायों और महिलाओं के अधिकारों की जानकारी दी।
इसके साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताया गया। पुलिस टीमों ने महिलाओं एवं बालिकाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की परेशानी या आपात स्थिति में इन हेल्पलाइन नंबरों का तत्काल उपयोग करें।
News Wani
