Breaking News

फतेहपुर में तालाब बना काल, खरपतवार साफ करते समय पानी में डूबा 45 वर्षीय व्यक्ति

फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के कुसुम्भी गांव में मंगलवार शाम खरपतवार साफ करते समय 45 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति तालाब में डूब गया। बुधवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने तालाब से उसका शव बरामद किया।

जानकारी के अनुसार, कुसुम्भी गांव निवासी सुखराज का पुत्र राजेश मंगलवार शाम गांव के पास स्थित तालाब के किनारे खरपतवार साफ कर रहा था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह तालाब के गहरे पानी में गिर गया और डूब गया। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

बुधवार सुबह ग्रामीणों ने तालाब में उसका शव उतराता हुआ देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में पेंशनरों के लिए विशेष शिविर, मौके पर बनेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र

फतेहपुर। कोषागार से पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनरों की सुविधा के लिए पांच नवंबर को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *