फतेहपुर। जनशिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के मामले में फतेहपुर पुलिस ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। अक्टूबर माह की आईजीआरएस (IGRS) रैंकिंग में जिले ने शीर्ष स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन और नियमित समीक्षा के चलते जिले को यह सफलता मिली है।
एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की प्रतिदिन समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न हो, इसके लिए उन्होंने नियमित रूप से प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
एसपी की प्रभावी मॉनिटरिंग का परिणाम रहा कि अक्टूबर माह की रैंकिंग में फतेहपुर पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर रहा। खास बात यह है कि जिले के सभी 21 थानों ने भी आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
News Wani
