Breaking News

फतेहपुर में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, वेतन विसंगतियां दूर करने की मांग

फतेहपुर। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को शासनादेश के अनुसार नया वेतनमान देने, बकाया एरियर का भुगतान करने और पीएफ का पूरा लेखा-जोखा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर मंगलवार को अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के तत्वावधान में नगर पालिका परिषद में ज्ञापन सौंपा गया। पूर्व सभासद एवं संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने नगर पालिका के अकाउंटेंट राम गोपाल पांडेय को ज्ञापन देकर कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।

धीरज कुमार ने कहा कि काफी लंबे इंतजार के बाद मुख्यमंत्री द्वारा 2 सितंबर 2026 से आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए नए शासनादेश के अनुसार वेतनमान लागू किया गया है। शासन की मंशा के अनुरूप कर्मचारियों को नए वेतनमान का लाभ मिलना चाहिए।

उन्होंने मांग की कि निर्धारित तिथि से नया वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के साथ अब तक का बकाया एरियर भी दिया जाए। इसके अलावा कर्मचारियों के पीएफ खाते में जमा धनराशि का पूरा हिसाब उपलब्ध कराया जाए, ताकि उन्हें अपने अधिकारों और जमा राशि की सही जानकारी मिल सके।

About NW-Editor

Check Also

पत्नी से विवाद के बाद 35 वर्षीय युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, घर में फंदे से लटका मिला शव

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के सुधवां गांव में बुधवार सुबह मानसिक तनाव के चलते 35 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *