Breaking News

बिजली के खंभे के सपोर्टर तार में उतरा करंट, 44 वर्षीय शेर सिंह की गई जान

फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के बेसड़ी गांव में बुधवार सुबह करंट की चपेट में आने से 44 वर्षीय अधेड़ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, बेसड़ी गांव निवासी स्वर्गीय दुर्गा विजय सिंह उर्फ दुबरी सिंह के पुत्र शेर सिंह बुधवार सुबह करीब 10 बजे घर के पास लगे बिजली के खंभे के नजदीक खड़े थे। इसी दौरान खंभे में लगे सपोर्टर तार में उतर रहे करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में घटना की जानकारी मृतक के साले अजीत सिंह ने दी।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में पेंशनरों के लिए विशेष शिविर, मौके पर बनेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र

फतेहपुर। कोषागार से पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनरों की सुविधा के लिए पांच नवंबर को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *