Breaking News

फतेहपुर में 43 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर के अंदर फंदे से लटका मिला शव

फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के चखेड़ी गांव में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 43 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर गृह कलह के चलते घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, चखेड़ी निवासी राजेंद्र मौर्य (43) पुत्र स्वर्गीय सूर्य कुमार मौर्य ने मंगलवार दोपहर अपने घर के अंदर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी उस समय हुई, जब परिजनों ने उन्हें फंदे पर लटका देखा। आनन-फानन में मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

मृतक के चचेरे भाई बबलू मौर्य ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही मलवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रथम दृष्टया घटना का कारण गृह कलह बताया जा रहा है। हालांकि, युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी जांच पुलिस कर रही है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले में आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में पेंशनरों के लिए विशेष शिविर, मौके पर बनेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र

फतेहपुर। कोषागार से पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनरों की सुविधा के लिए पांच नवंबर को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *