Breaking News

पत्नी से विवाद के बाद 35 वर्षीय युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, घर में फंदे से लटका मिला शव

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के सुधवां गांव में बुधवार सुबह मानसिक तनाव के चलते 35 वर्षीय युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार, सुधवां गांव निवासी ओम प्रकाश के पुत्र दयाशंकर का बुधवार सुबह किसी बात को लेकर पत्नी रेखा देवी से विवाद हो गया। इसके बाद उसने घर के अंदर पंखे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के बड़े भाई रविशंकर ने बताया कि दयाशंकर का पत्नी से आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। मंगलवार को दयाशंकर शराब के नशे में घर आया था, जिस पर पत्नी रेखा ने उसे डांट-फटकार लगाई थी। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में पेंशनरों के लिए विशेष शिविर, मौके पर बनेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र

फतेहपुर। कोषागार से पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनरों की सुविधा के लिए पांच नवंबर को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *