फतेहपुर। बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कल (आज) राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत आयोजित यह मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी के अनुसार, मेले में निजी क्षेत्र की 40 से अधिक राष्ट्रीय, प्रदेश और जनपद स्तरीय कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इनमें टाटा मोटर्स, फ्लिपकार्ट, जोमैटो वेयरहाउस, वोडाफोन, हीरो मोटोकॉर्प, पेटीएम, स्विगी, डी-मार्ट, अमेजन वेयरहाउस, भारतीय जीवन बीमा निगम, जी-4एस सिक्योर सॉल्यूशंस और राक्सा सिक्योरिटी समेत कई अन्य कंपनियां शामिल हैं।
वहीं, डॉ. रेड्डीज फाउंडेशन के माध्यम से दिव्यांग अभ्यर्थियों को भी रोजगार पाने का अवसर मिलेगा।
रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थियों का रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पंजीकरण और मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय के दूरभाष नंबर 05180-298602 पर संपर्क कर सकते हैं।
News Wani
