Breaking News

फतेहपुर में रेल हादसे ने उजाड़ा परिवार, मालगाड़ी की चपेट में आकर बुजुर्ग दंपती ने गंवाई जान

फतेहपुर। औंग थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक हृदयविदारक रेल हादसे में बुजुर्ग दंपती की जान चली गई। औंग रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर पति-पत्नी के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान आशापुर गांव निवासी रमेश मिश्रा (65) और उनकी पत्नी कमला मिश्रा (62) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।

 

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब 5:45 बजे आरपीएफ को सूचना मिली कि न्यू मलवां से न्यू कानपुर रेल लाइन के बीच पिलर संख्या 439/37 के पास अपलाइन पर मालगाड़ी संख्या बीपीसीआर/60372 की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर आरपीएफ ने औंग थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की।

 

आधार कार्ड से हुई मृतकों की पहचान

 

घटनास्थल पर तलाशी के दौरान पुलिस को दोनों के आधार कार्ड मिले। इनके आधार पर मृतकों की पहचान रमेश मिश्रा और उनकी पत्नी कमला मिश्रा के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर हादसे की जानकारी दी। आरपीएफ के उपनिरीक्षक सूर्यकांत तिवारी भी मौके पर पहुंचे और घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई। मृतक दंपती के पुत्र सतीश और मनीष को भी सूचना दी गई।

 

पांच दिन पहले ही कानपुर से गांव लौटे थे

 

बताया जा रहा है कि रमेश मिश्रा अपनी पत्नी कमला के साथ कानपुर के मेहरबान सिंह का पुरवा में रह रहे थे। करीब पांच दिन पहले ही दोनों अपने पैतृक गांव आशापुर आए थे। सोमवार शाम हुए इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। पति-पत्नी की एक साथ मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

 

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

About NW-Editor

Check Also

सूअरों को घर से निकालने को लेकर हुआ विवाद, पड़ोसियों के हमले में बुजुर्ग समेत तीन घायल

फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के बवारा गांव में घर के अंदर सूअर घुसने का विरोध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *