फतेहपुर। औंग थाना क्षेत्र के आशापुर ओवरब्रिज के नीचे सोमवार सुबह एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। कानपुर-प्रयागराज मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतक अर्धविक्षिप्त था और आसपास के क्षेत्रों में घूमकर मांगने के बाद अपना गुजारा करता था। काफी देर तक शव पड़े रहने के कारण उस पर मक्खियां भिनभिनाती रहीं। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
News Wani
