खागा, फतेहपुर। मंडी समिति में इन दिनों स्वच्छता और बदलाव की नई पहल देखने को मिल रही है। स्वच्छ मंडी, शुभ मंडी अभियान के तहत मंडी समिति के सचिव सतीश चंद्र तिवारी के नेतृत्व में पूरे परिसर की साफ-सफाई कराकर उसका कायाकल्प किया गया है। कार्यालय की रंगाई-पुताई के साथ ही पूरे परिसर को भी स्वच्छ और सुंदर बनाया गया है।
पहले जहां गंदगी के चलते किसानों और व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था, वहीं अब साफ-सुथरे वातावरण से मंडी की तस्वीर बदल गई है। अभियान के तहत कराए गए कार्यों को लेकर किसानों और व्यापारियों में भी संतोष देखने को मिल रहा है।
स्वच्छ मंडी, शुभ मंडी अभियान के समापन की खुशी में मंडी समिति परिसर में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पांच सौ दीप जलाकर पूरे परिसर को रोशनी से सजाया जाएगा। दीपोत्सव के माध्यम से स्वच्छता, सकारात्मकता और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया जाएगा।
News Wani
