Breaking News

फतेहपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता अभियान, लोकायुक्त समिति ने जनप्रतिनिधियों को बताए शिकायत के नियम

फतेहपुर। भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में सतर्कता सप्ताह के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश सरकार की लोकायुक्त समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में जनपद के लिए नामित समिति के सदस्य मनीष श्रीवास्तव, अनुसचिव ओम प्रकाश तथा रघुराज, पुलिस उपाधीक्षक एवं अन्वेषण अधिकारी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों को भ्रष्टाचार के विरुद्ध सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति की जानकारी दी।

समिति के सदस्यों ने लोकायुक्त एवं उपलोकायुक्त अधिनियम-1975 के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि सरकारी विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में भ्रष्टाचार या कुशासन की शिकायत किस प्रकार दर्ज कराई जा सकती है। उन्होंने शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया, आवश्यक प्रपत्रों और निर्धारित नियमों को उदाहरणों के माध्यम से समझाया।

सदस्यों ने बताया कि लोकायुक्त में शिकायत नियमानुसार तीन प्रतियों में प्रस्तुत करनी होती है। इस दौरान जनप्रतिनिधियों के सवालों और जिज्ञासाओं का भी समाधान किया गया।

समिति के सदस्यों ने कहा कि सतर्कता सप्ताह का उद्देश्य सत्यनिष्ठा और ईमानदारी का संदेश जन-जन तक पहुंचाना तथा भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के निर्माण के लिए लोगों को प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता बढ़ने से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचेगा और वे विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे। इसके लिए विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम में परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला पंचायत राज अधिकारी, ग्राम प्रधान, ग्राम प्रशासक एवं अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में आधुनिक खेती को मिलेगा बढ़ावा, कृषि यंत्रों की खरीद पर 29 किसानों को मिलेगा अनुदान

फतेहपुर। कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने और किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध कराने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *