Breaking News

बेहटा गांव के प्राचीन मंदिरों को मिलेगा नया स्वरूप, मूर्तियों के संरक्षण का बीड़ा उठाया संतोष तिवारी ने

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बेहटा गांव स्थित प्राचीन मंदिरों की क्षतिग्रस्त मूर्तियों के जीर्णोद्धार और संरक्षण की पहल समाजसेवी संतोष तिवारी ने की है। उन्होंने मंदिरों की प्राचीन धरोहर को सुरक्षित रखने का संकल्प लेते हुए उनके जीर्णोद्धार का बीड़ा उठाया है।

भाजपा नेता एवं समाजसेवी संतोष तिवारी ने कहा कि मंदिर हमारी आस्था, संस्कृति और पूर्वजों की अमूल्य विरासत हैं। इनका संरक्षण करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। प्राचीन मूर्तियों को सुरक्षित रखकर ही हम अपनी सांस्कृतिक पहचान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचा सकते हैं।

मंदिर के महंत द्विवेदी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे पुनीत कार्य बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत संरक्षित रहेगी।

इस दौरान संतोष तिवारी ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर इस कार्य को लेकर चर्चा की। उनकी इस पहल का ग्रामीणों ने स्वागत किया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में सड़क सुरक्षा अभियान, इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों को पुलिस ने किया जागरूक

फतेहपुर। यातायात माह नवंबर के तहत सोमवार को जयरामनगर स्थित सुंदर सिंह इंटर कॉलेज में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *