फतेहपुर। किसी उदास चेहरे पर मुस्कान लाने से बड़ा कोई उपहार नहीं होता। इसी भावना के साथ डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन एवं उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने दीपावली के अवसर पर जरूरतमंदों के बीच खुशियां बांटीं।
सोमवार सुबह आठ बजे आयोजित इस सेवा अभियान के तहत मिठनापुर के छह, जयराम का पुरवा के पांच और मसवानी के पांच जरूरतमंद लोगों को लाई, गट्टा, पट्टी, मिठाई और मोमबत्तियां वितरित की गईं। उपहार पाकर सभी के चेहरों पर खुशी दिखाई दी।
इस अवसर पर डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि त्योहारों की खुशियां तभी सार्थक होती हैं, जब समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंद लोगों तक भी उनका प्रकाश पहुंचे।
कार्यक्रम में दिलीप कुमार, प्रदीप कुमार तथा फाउंडेशन के प्रमुख सहयोगी एवं आजीवन सदस्य अभिनव श्रीवास्तव मौजूद रहे।
News Wani
