Breaking News

फतेहपुर में सड़क किनारे मिला महिला का शव, पहचान जुटाने में लगी पुलिस; एसपी ने दिए जल्द खुलासे के निर्देश

फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र में सोमवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। कोर्रा कनक मोड़ से मुत्तौर रोड पर सड़क किनारे झाड़ियों के बीच खंती में महिला का शव पड़ा होने की सूचना से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने स्वयं मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया।

एसपी ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी लेते हुए महिला की शिनाख्त कराने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। साथ ही मामले का शीघ्र खुलासा करने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाने और सभी संभावित पहलुओं पर गहन जांच करने को कहा।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि घटना के खुलासे में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और दोषियों तक जल्द से जल्द पहुंचकर उनके खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

फिलहाल पुलिस मृतका की पहचान कराने और उसकी मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। महिला का शव झाड़ियों के बीच खंती में मिलने से घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, हत्या की आशंका के बीच पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में आधुनिक खेती को मिलेगा बढ़ावा, कृषि यंत्रों की खरीद पर 29 किसानों को मिलेगा अनुदान

फतेहपुर। कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने और किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध कराने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *