Breaking News
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 44;

दुर्गा मंदिर में कृष्ण भक्ति की बही रसधार, भागवत कथा सुनने उमड़ रहे श्रद्धालु

फतेहपुर। शहर के रेलवे लाइन पार स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन किया जा रहा है। यह कथा 31 अक्टूबर से शुरू हुई है, जो आगामी 6 नवंबर तक निरंतर चलेगी। वहीं, इस धार्मिक अनुष्ठान का समापन 7 नवंबर को विशाल भंडारे के साथ होगा। आयोजन से जुड़े लोगों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

कथा के दौरान प्रख्यात कथाव्यास श्याम बिहारी मिश्र अपने ओजस्वी एवं मधुर वचनों से भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का बेहद सजीव और सुंदर वर्णन कर रहे हैं। कथा का श्रवण कर रहे श्रद्धालु भगवान की भक्ति में भावविभोर हो रहे हैं।

इस सात दिवसीय धार्मिक आयोजन के मुख्य आयोजक अभय प्रताप सिंह हैं, जिनके मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम संपन्न हो रहा है। वहीं, अयाह निवासी राजबहादुर सिंह उर्फ बरकत सिंह और रामा देवी इस पावन कथा के मुख्य यजमान के रूप में पूरी श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ कथा का श्रवण कर रहे हैं।

भागवत कथा के पावन अवसर पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में क्षेत्रीय श्रद्धालु पहुंचकर कथा का रसपान कर रहे हैं। इस दौरान पक्का तालाब हनुमान मंदिर के श्रीश्री 1008 रामनारायण दास त्यागी जी महाराज और दुर्गा मंदिर के महंत दीपेश्वर महाराज का विशेष सानिध्य प्राप्त हो रहा है।

कार्यक्रम में ज्ञानेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सुशील सिंह, रोहित सिंह, अनिल बाबा समेत पूरा भदौरिया परिवार और शहर के तमाम गणमान्य श्रद्धालु उपस्थित रहकर धर्मलाभ उठा रहे हैं। इस आयोजन से पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया है।

About NW-Editor

Check Also

केरल में सियासी हलचल तेज, पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश

केरल। केरल की राजनीति में भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले ने नया मोड़ ले लिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *