Breaking News

बांदा में जमीनी विवाद के बीच 80 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, बांदा। बांदा शहर के कालूकुआं मोहल्ले में पारिवारिक जमीन विवाद के बीच 80 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और जरूरी साक्ष्य जुटाए। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, शहर कोतवाली क्षेत्र के कालूकुआं मोहल्ले में बीती रात करीब 10 बजे एक 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस के साथ वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।

प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक के बेटों के बीच पैतृक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी पारिवारिक विवाद के बीच बुजुर्ग की मौत होने से मामला संदिग्ध हो गया है। हालांकि, अभी तक मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

इस संबंध में सीओ सिटी सौरभ सिंह ने बताया कि बुजुर्ग के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल घटनास्थल पर जांच पूरी कर पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।

About NW-Editor

Check Also

बिना बिजली जलाए गरीब मजदूरों के घर पहुंच रहे लाखों के बिल; बिजली विभाग की लापरवाही पर भड़के ए. एस. नोमानी

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, बांदा। जनपद बांदा में बिजली विभाग की कथित लापरवाही और गलत बिलिंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *