Breaking News

मराठी न सीखने पर 6 साल की बेटी को मां ने दी खौफनाक सजा, सुनकर रूह कांप जाएगी

पनवेल: शहर के कलंबोली में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक महिला बेटा न होने की वजह से काफी परेशान रहती थी। वहीं बेटी के हिंदी बोलने से भी वह काफी नाराज रह रही थी। अक्सर बेटी घर पर हिंदी बोलने लगती थी, जिससे महिला काफी नाराज होती थी। जानकारी के मुताबिक जब घर पर कोई नहीं था तो महिला ने अपनी बेटी की नाक और मुंह दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना के बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लंबे समय से तनाव में थी महिला

दरअसल, पनवेल के कलंबोली में एक मां ने ही अपनी छह साल की बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी सुप्रिया प्रमोद म्हामुणकर (30) को गिरफ्तार कर शुक्रवार को पनवेल कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे तीन दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। अब पुलिस घटना से संबंधित सबूत इकट्ठा करने में जुटी है। वहीं आरोपी महिला ने भी अपना गुनाह कबूल कर लिया है। कलंबोली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेंद्र कोईते ने बताया कि, महिला काफी लंबे समय से तनाव में थी। उसे इस बात का बहुत दुख था कि उसे बेटी क्यों हुई क्योंकि उसे बेटा चाहिए था, जिसके चलते परिजनों ने उसे डॉक्टर को दिखाया था और उसका इलाज चल रहा था।

हिंदी बोलने पर की बेटी की हत्या

जानकारी के मुताबिक लड़की स्कूल जाती थी, इसलिए उसे मराठी के साथ इंग्लिश और हिंदी भाषा का भी ज्ञान था। वह घर पर कई बार हिंदी में बोलने लगती थी, जिससे उसकी मां काफी नाराज रहती थी। गुरुवार को जब घर में कोई नहीं था तब आरोपी महिला ने बच्ची का नाक और मुंह दबाकर तथा किसी भारी वस्तु से उसके पेट और सीने पर दबाव डालकर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद कलंबोली पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस जघन्य अपराध के पीछे के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

About NW-Editor

Check Also

Mumbai में बड़ा हादसा: मेट्रो पिलर से सीमेंट का हिस्सा ऑटो पर गिरा, कई लोग घायल

मुंबई में मेट्रो प्रोजेक्ट के काम के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। मुलुंड (वेस्ट) के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *