Breaking News

होली पर पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेस नेता

 

  • स्वर्गीय हरिओम वाल्मीकि के परिजनों को भेंट की मिठाई, न्याय के संकल्प को दोहराया

फतेहपुर के स्वर्गीय हरिओम वाल्मीकि जी की नृशंस हत्या ने जनपद ही नहीं, पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था। यह घटना सामाजिक न्याय, समानता और मानवीय गरिमा पर गहरा आघात मानी गई। घटना के बाद से विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। लोक आस्था के पावन पर्व होली के अवसर पर कांग्रेस नेता शिवकांत तिवारी ने स्वर्गीय हरिओम वाल्मीकि जी के पिता, माता एवं बहन से भेंट कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने परिवार को उपहार स्वरूप मिठाई भेंट की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में परिवार अकेला नहीं है और न्याय की लड़ाई में पूरा सहयोग किया जाएगा। होली जैसे पावन पर्व पर यह मुलाकात सामाजिक सौहार्द और संवेदनशीलता का संदेश देती है।

About NW-Editor

Check Also

हादसे के बाद सड़क जाम करना पड़ा भारी, 20 ग्रामीणों पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के बसवा पौली रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *