-स्विफ्ट डिजायर कार से अपराध को अंजाम देते थे बदमाश, पुलिस ने 4 शातिरों को अवैध असलहों और लूटे गए माल के साथ धर दबोचा
जनपद लखीमपुर खीरी में अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा में खीरी पुलिस ने आज एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना खीरी पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक ऐसे शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो जान से मारने की नीयत से फायरिंग, लूट और चोरी जैसी जघन्य वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस ने घेराबंदी कर गैंग के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी के निर्देश पर चला विशेष अभियान पुलिस अधीक्षक (SP) खीरी के कुशल निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना अध्यक्ष निराला तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदिग्धों की धरपकड़ के लिए जाल बिछाया था, जिसमें यह सफलता हाथ लगी।
सीतापुर और खीरी के अपराधी शामिल गिरफ्तार किए गए अपराधी न केवल लखीमपुर खीरी बल्कि पड़ोसी जिले सीतापुर के भी रहने वाले हैं। ये अपराधी स्विफ्ट डिजायर कार (UP32JE5609) का इस्तेमाल कर वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार को सीज कर दिया है। पुलिस को मिली ये बरामदगी तलाशी के दौरान बदमाशों के पास से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान मिला है:
03 अवैध तमंचे (315 बोर)
01 जिंदा कारतूस और 02 खोखा कारतूस
लूटे गए जेवर: 02 सफेद धातु की पायल, 01 सिक्का
8,400 रुपये नकद
घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान: पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाशों की पहचान,
1=पंकज (35 वर्ष) पुत्र माताप्रसाद, निवासी ग्राम बेलवा डिंगरा, थाना लहरपुर, जनपद सीतापुर।
2=सुरेन्द्र कुमार उर्फ कल्लू (33 वर्ष) पुत्र सोबरनलाल, निवासी ग्राम देवीसहायपुरवा, थाना शारदानगर, खीरी।
3=सरवन (32 वर्ष) पुत्र दीनबन्धु, निवासी ग्राम लोनियपुरवा, थाना खीरी।
4=भानू सिंह (38 वर्ष) पुत्र भगवानबख्श सिंह, निवासी ग्राम चाऊपुर पड़री, थाना खीरी।
गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 109(1), 115(2), 190, 305(ए) और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया है।
News Wani
