Breaking News

लखीमपुर खीरी में स्मार्ट सिटीजन को मिला सम्मानित नागरिकों का स्नेह और आशीर्वाद

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश सहित पूरे भारत में प्रसारित होने वाली मासिक पत्रिका स्मार्ट सिटीजन को लखीमपुर खीरी में सम्मानित नागरिकों का भरपूर स्नेह और समर्थन प्राप्त हुआ। आज पत्रिका के स्थानीय संवाददाता चांद मियां द्वारा स्मार्ट सिटीजन को नगर के प्रतिष्ठित नागरिकों के हाथों प्रेम-भेंट स्वरूप भेंट किया गया। इस अवसर पर पत्रिका की विषयवस्तु, सामाजिक सरोकारों और सकारात्मक पत्रकारिता की दिशा की सराहना की गई। इस अवसर पर सम्मानित नागरिकों में प्रमुख रूप से— संजय कुमार यादव, चौकी प्रभारी खीरी
डॉ सलीम खान, समाजसेवी उम्मी खातून, एम.डी., कैसर पहलवान मेमोरियल इंटर कॉलेज, खीरी विनीत कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत खीरी सभी सम्मानित नागरिकों ने स्मार्ट सिटीजन को समाज में जन-जागरूकता, सकारात्मक सोच और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देने वाला प्रभावशाली माध्यम बताते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About NW-Editor

Check Also

यूपी में पुलिस पर हमला, साइबर ठगी के आरोपी को भीड़ ने छुड़ाया; कार्रवाई के दौरान मचा हड़कंप.

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में उस समय कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *