पंजाब के अमृतसर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने शादी, भरोसे और रिश्तों पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. यह घटना सिर्फ एक पति-पत्नी के रिश्ते की नहीं, बल्कि भरोसे, टूटे विश्वास और बिखरते परिवार की दर्दनाक दास्तान है. 15 साल पहले सात फेरों में बंधे एक पति को क्या पता था कि एक दिन उसे अपनी ही पत्नी को होटल के कमरे में किसी और के साथ रंगे हाथों पकड़ना पड़ेगा. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. हालांकि इसमें पीड़ित रवि गुलाटी की आंखों में आंसू और आवाज़ में टूटन साफ झलक रही थी, जब उसने अपनी कहानी साझा की. रवि ने बताया कि उसकी शादी 25 अप्रैल 2010 को हिमानी से हुई थी. दोनों के बच्चे हैं और वह हमेशा यही मानता रहा कि शादी में उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन परिवार को बचाने के लिए समझौता जरूरी होता है.
पहले भी पकड़ी गई थी पत्नी
रवि के मुताबिक, पहली बार साल 2018 में उसकी पत्नी को किसी और व्यक्ति के साथ होटल में पकड़ा गया था. उस वक्त बच्चों का भविष्य सामने था. पत्नी के माता-पिता आए, माफी मांगी गई, वादे हुए और रवि ने भारी मन से सब माफ कर दिया. उसे लगा कि गलती इंसान से हो जाती है और वक्त के साथ सब ठीक हो जाएगा. लेकिन इस बार कहानी और ज्यादा दर्दनाक बन गई. रवि ने बताया कि दोपहर करीब 3–3:30 बजे उसकी पत्नी घर से निकली और इसके बाद फोन करने पर भी कॉल नहीं उठाया. पहले से चल रहे शक के चलते उसने स्कूटी में जीपीएस ट्रैकर लगवा रखा था. जब लोकेशन चेक की तो वह एक होटल की तरफ इशारा कर रही थी. दुकान बंद कर रवि वहां पहुंचा और जो उसने देखा, वह उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा झटका था. उसकी पत्नी एक बार फिर होटल में किसी दूसरे आदमी के साथ थी.
कैसे पता चला पत्नी का ठिकाना?
रवि रोते हुए कहता है, ‘मैं एक साल से शक में जी रहा था… इसी वजह से GPS लगवाया था. सोचा था शायद मेरा शक गलत हो, लेकिन आज सब सच सामने आ गया.’ इस पूरे मामले ने परिवार को भी अंदर तक हिला दिया है. रवि के पिता परवेज गुलाटी ने बताया कि यह समस्या कोई नई नहीं है. पांच-सात साल पहले भी दोनों परिवारों ने बैठकर मामला सुलझाया था. यहां तक कि एक विधायक के घर बैठक हुई, माफी मांगी गई और सबने सोचा कि अब जिंदगी पटरी पर लौट आएगी. लेकिन इस बार पत्नी ने साफ कह दिया कि वह अब रवि के साथ नहीं रहना चाहती और मायके लौटना चाहती है. परिवार का आरोप है कि जिस व्यक्ति के साथ उसे पकड़ा गया, उसे पत्नी ने घर में अपना ‘भाई’ बताकर मिलवाया था, जो अक्सर घर आता-जाता था.
News Wani
